छपरा , जुलाई 23 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुना गांव निवासी किशोर राय का पुत्र रमेश कुमार(10) तालाब के नजदीक खेल रहा था।पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। यह देखकर उसके साथ खेल रहे लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब से निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित