छपरा , सितम्बर 03 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक महिला की तालाब में डूबकर मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सालिमपट्टी गांव निवासी बबीता देवी(40) अपने गांव के तालाब के समीप शौच करने के बाद हाथ-पैर धोने तालाब के किनारे गयी थी। जहां पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में डूब गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को तब मिली जब वह देर तक घर नहीं लौटी । इसके बाद परिजन उसे तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उसका शव पानी में तैरता देखा।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित