छपरा , सितम्बर 14 -- बिहार में सारण जिले के पूर्व- मध्य रेलवे के छपरा ग्रामीण - सोनपुर स्टेशन के बीच दिघवारा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक महिला की मौत हो गई।

राजकीय रेल थाना सोनपुर से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार अवतार नगर थाना क्षेत्र निवासी शंकर राय की पत्नी फुलवतिया देवी(52) ट्रेन से अपने घर जाने के दौरान दिघवारा स्टेशन के समीप गिर गई।जिसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित