छपरा, सितम्बर 09 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड के मढ़ौरा स्टेशन के समीप बुधवार को थावे से सूरत जा रही ट्रेन से कटकर एक किशोर की मौत हो गई है।मढ़ौरा राजकीय रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकहा गांव निवासी भीष्म महतो का पुत्र रोहित कुमार(16) स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय अपने कान में ब्लूटूथ लगा कर चल रहा था। इसी दौरान थावे से सूरत जाने वाले ट्रेन की चपेट में आ गया । इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।राजकीय रेल पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित