छपरा , जून 24 -- िहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मशरक के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चैनपुर गांव के समीप रेलवे लाइन से गुजर रहे ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित