छपरा , अक्टूबर 17 -- बिहार में सारण जिले के छपरा कचहरी-मशरक रेलखंड पर टेढ़ा हॉल्ट स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, तथा दो अन्य बच्चे घायल हो गए।राजकीय रेल थाना, मढ़ौरा के सूत्रों के अनुसार, टेढ़ा गांव निवासी पवन कुमार का तीन वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार दो अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए रेलवे लाइन पर पहुंच गया। इसी दौरान गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित