छपरा , जून 15 -- बिहार के सारण जिले में अवतार नगर थाना की पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मद्यनिषेध विभाग से प्राप्त सूचना के बाद अवतार नगर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान राजस्थान नंबर की एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 1589.60 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने ट्रक में सवार राजस्थान के टोंक जिले के निवासी पायलट गुर्जर उर्फ देवेंद्र गुर्जर और राजेश गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित