छपरा , सितंबर 05 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर सिसवा मोड़ के समीप घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ वहां बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित