छपरा , अक्टूबर 18 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक घर के निर्माण कार्य में लगे राजमिस्त्री की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रौजा मोहल्ला में राजमिस्त्री अंकित कुमार (24) एक घर के निर्माण कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान घर की छत के समीप से गुजर रहे उच्च क्षमता स्वचालित विधुत तार के सम्पर्क में आ गया, जिसके कारण वह अचेत होकर गिर पड़ा।

इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित