छपरा , अक्टूबर 23 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा और भेल्दी थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलहा गांव निवासी सुरेश राय की पत्नी कांति देवी(48) अपने खेत में जा रही थी। इसी दौरान खेत में बिछे नंगे तार की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर गई। इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो वार्ड नंबर 14 निवासी राजू तिवारी की पत्नी सुमन देवी (48)को खेत जाने के दौरान करंट लग गया, जिसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित