छपरा , अक्टूबर 03 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के तिलकर गांव निवासी आजाद सिंह(48) अपने घर में बिजली का काम करते समय करंट का शिकार हो गए। इस घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित