छपरा , सितंबर 18 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक थोक आभूषण दुकान में आग लगने से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनारपट्टी मोहल्ला स्थित तीन मंजिला इमारत में जय आभूषण भंडार नामक थोक आभूषण की दुकान है। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गयी। आग से सोने-चांदी के आभूषण और फर्नीचर जल गये।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर थाना से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान मालिक के अनुसार, अगलगी में 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित