छपरा , अक्टूबर 21 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर बुधवार को अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी,तथा एक अन्य महिला घायल हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहरौली गोपालपुर, सलेमपुर गांव निवासी शैलेन्द्र राय की पत्नी धर्मशीला देवी (32) एक अन्य महिला के साथ खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घायल हो गयीं।परिजन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने धर्मशीला देवी को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मृतका के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित