छपरा , अक्टूबर 23 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मोहम्मदपुर गांव निवासी नरेश राय (45) को घर के समीप ही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित