छपरा , सितम्बर 23 -- बिहार में सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नथुआ सालिमपुर गांव निवासी राजकिशोर राय(52) अपने खेत से मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।उसे परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित