छपरा , जुलाई 30 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने विगत 24 घंटे में विशेष अभियान के दौरान कुल 62 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान वारंट में 21, शराब कारोबार में 11, शराब सेवन में 07, आइटी एक्ट में 08, हत्या के प्रयास में 03, धोखाधड़ी में 03, एनडीपीएस एक्ट में 02, चोरी में 01,गृहभेदन में 01,खनन में 01और अन्य कांड के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 58 वाहन से 75,500 रुपया जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा स्प्रीट 675 लीटर, देशी शराब 138 लीटर बरामद करने के साथ ही मोटरसाइकिल 01, ब्लूटूथ डिवाइस 03, स्मैक 20.71 ग्राम, मोबाइल 09,एडमिट कार्ड 02, वाकी-टाकी 01, हैडफोन 01, वाकी-टाकी चार्जर 02,कार 01,सीओएस मशीन 01, नगद राशि 60,400 रुपया और पीले बालू लदे दो ट्रैक्टर भी बरामद किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित