छपरा , अगस्त 10 -- बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक 09 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

इस मामले में विडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी मुल्ला असांरी नाम के अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित