छपरा , अगस्त 31 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 16 गौ पशुओं को मुक्त कराने के साथ ही 05 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु पर वाहन जांच शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो पिकअप वैन की जांच के दौरान 16 गौ पशुओं को बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित