छपरा , अक्टूबर 03 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को लेकर पहुंचे हैलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की चपेट में आने से एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक हैलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर पहुंचा था। जहां हैलीकॉप्टर से गिराई जा रही राहत सामग्री की चपेट में आने से एक दर्जन लोग घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित