छपरा, जून 16 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में दो युवकों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि परसा - सोनहो मुख्य पथ पर जियो पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा और ऑटोरिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में भेल्दी थाना क्षेत्र के अरना गांव निवासी मुख्तार वारिस के पुत्र तकबीर वारिस (23) और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी अरमान अली(25)की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित