छपरा , अक्टूबर 27 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा और सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मढ़ौरा क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पिंटू कुमार (24) अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहा था। इस दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना में सहाजीतपुर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर बनियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी लालमोहन शर्मा (50)को अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित