छपरा , मई 04 -- बिहार के सारण जिले में परसा थाना की पुलिस ने 20 वर्षो से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर रविवार की देर रात पुलिस ने भगवानपुर गांव में छापेमारी कर 20 वर्षो से फरार चल रहे अपराधी प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित