छपरा , अप्रैल 23 -- बिहार के सारण जिले में मशरक थाना की पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि पुलिस ने गंगौली गांव में मुखिया परमात्मा मांझी के घर से पश्चिम चंवर में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति से मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों की पहचान घोंघिया गांव निवासी धनंजय कुमार,अमित कुमार और प्रमोद राम के रूप की गयी है। उनके पास से एक पिस्तौल, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित