छपरा , जून 21 -- बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सौतेले पुत्र ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात को अचितपुर गांव निवासी अशोक गिरी की पत्नी सोनी देवी (32) अपने घर में बैठी हुई थी।

इसी दौरान उसका सौतेला पुत्र मोनू गिरी वहां पहुंचा और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोनू गिरी फरार हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित