छपरा , अप्रैल 10 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में छह अप्रैल को मुख्य बाजार के सोना-चांदी दुकान से चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने चोरी गए सोना-चांदी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद इस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने मोतिहारी निवासी सुधीर कुमार, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के समीर तथा रेहान उर्फ कबीर को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी गए 5.3 ग्राम सोने के आभूषण, 1730 रूपये,दो लाइटर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित