छपरा , फरवरी 25 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को सेक्स रैकेट गिरोह के दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अस्पताल चौक स्थित एक घर में पिछले सात माह से देह व्यापार का धंधा चल रहा था।जिसका संचालक शाहरुख नाम का एक व्यक्ति कर रहा था। आज मोहल्ला निवासी लोगों ने उक्त मकान को घेर कर उसमें एक महिला और दो पुरुष को बंद कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने पर शाहरुख अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर मोहल्ला निवासी से मारपीट करने लगा। जिसकी सूचना मोहल्ला निवासी लोगों ने डायल 112 टीम को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पहुंचने पर संचालक शाहरुख और उसके समर्थक भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने उक्त घर का ताला खोला और आपत्तिजनक हालत में एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित