छपरा , जून 18 -- बिहार के सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि भटहा गांव निवासी नंदकिशोर की पत्नी सुनीता देवी (30) को सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित