छपरा , अगस्त 22 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक बच्चे की मौत हो गई है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि झखड़ा गांव निवासी मदन राय का पुत्र पियूष कुमार(09) अपने घर के समीप कुछ दोस्तो के साथ खेल रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए एक व्यक्ति के पास लेकर पहुंचे। घंटों झाड़-फूंक के बाद जब उसे होश नहीं आया तो परिजन इलाज के लिए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित