छपरा, 05 मई वार्ता(वार्ता) बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सरयू नदी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह दुर्गापुर गांव निवासी प्रेम सिंह का पुत्र रौशन कुमार सिंह(24) अपने गांव के समीप से गुजर रहे सरयू नदी में स्नान करने गया था।

इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित