छपरा, मार्च 16 -- बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में चार मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि प्यारेपुर गांव निवासी राम लोचन राय (71) होली के दिन अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में ही अनियंत्रित कार चालक रवि राय ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया था।

सूत्रों ने बताया कि पटना में इलाज के दौरान राम लोचन राम की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित