छपरा, मार्च 31 -- बिहार में सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी सचिन कुमार अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चहपुरा गांव के समीप मुख्य पथ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सचिन कुमार की मौत हो गई,जबकि उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित