छपरा , मार्च 03 -- बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक निजी स्कूल संचालक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि कोठेया गांव निवासी विकास सिंह का पुत्र और निजी स्कूल का संचालक अमित प्रकाश सिंह (35) सोमवार की देर रात को अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान इंडो तिब्बत बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के 06 नम्बर कैम्प के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में वह घायल हो गया, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित