छपरा , अप्रैल 28 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि तकीना गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र पवन कुमार सिंह(23) मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुख्य पथ पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पवन को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित