छपरा , अप्रैल 23 -- बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सुमेरपट्टी गांव निवासी पन्ना लाल सहनी की पत्नी जोगुंजा देवी (37)पीरगंज के समीप मुख्य पथ को पार कर रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मोटरसाइकिल सवार को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल सवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित