छपरा , जुलाई 27 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटा में विशेष अभियान में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस अभियान के दौरान सार्वजनिक सम्पत्ति की क्षति के मामले में 30, वारंट में 25, शराब सेवन में 08, शराब कारोबार में 03, हत्या के प्रयास में 03, चोरी में 01, अपहरण में 03तथा गृहभेदन में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 42 वाहन से 77,000 रुपया जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा 135.36 लीटर, विदेशी शराब 22.08 लीटर,देशी शराब, 02 मोटरसाइकिल, 03 मोबाइल और 01 ई-रिक्शा बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित