छपरा, जुलाई 23 -- बिहार में सारण जिले की पुलिस ने पिछले 24 घंटा में विशेष अभियान चलाकर 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार बताया कि अभियान के दौरान वारंट में 14, शराब कारोबार में 10, शराब सेवन में 08, हत्या के प्रयास में 07, हत्याकांड में 05, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 04,दहेज अधिनियम में 03, चोरी में 022,गृहभेदन में 01, पास्को एक्ट में 01, एनडीपीएस एक्ट में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सम्पूर्ण जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 13 वाहन से 21,500 रुपया जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा 200.50 लीटर देशी शराब, 137.19 लीटर विदेशी शराब, 01 बोलेरो,01 आटोरिक्शा, 23.36 ग्राम गांजा, 01 मोटरसाइकिल और 01 ब्लूटू बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित