छपरा, मई 14 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोरी झुलस गयी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात में तेज बारिश के साथ हीबंगरा दाऊदपुर गांव में वज्रपात हुआ।इस घटना में बैघनाथ सिंह की पुत्री कल्पना कुमारी झुलस गयी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित