छपरा , मई 21 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, तथा उसकी बहन झुलस गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दौलतगंज मुहल्ला निवासी नागेश्वर प्रसाद का पुत्र कृष्ण कुमार(22) अपने घर में गेट के समीप खड़ा था। इस दौरान गेट पर विधुत तार गिर गया, जिसके सम्पर्क में आने से कृष्ण कुमार को करंट लग गया । इस दौरान उसे बचाने पहुंची पायल कुमारी को भी करंट लग गया।दोनों लोगों को इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पायल की चिकित्सा की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित