छपरा, अप्रैल 29 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक का शव लीची के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बाघाकोल वार्ड नंबर-10 निवासी शिवकुमार राम का पुत्र ध्रुव कुमार केसरी(28) मंगलवार की रात को शौच करने के लिए घर से बाहर गया था,जहां से वह देर रात तक घर नहीं आया,जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजनों ने उसका शव एक लीची के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका हुआ देखा और इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित