छपरा , अक्टूबर 29 -- िहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पूर्व के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बिंद टोली गांव निवासी कमलेश कुमार बिंद का गांव के कुछ लोगों के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। बुधवार की देर रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।घायल युवक को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित