छपरा, मई 20 -- बिहार में सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि इस मामले में मृतका रूबी कुमारी(26) के पिता लल्लू गिरी ने थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री रुबी का विवाह दरियापुर थाना क्षेत्र के रामपुर अनंत गांव निवासी अमरेश कुमार से किया था। विवाह के बाद भी ससुराल वाले के द्वारा रूबी को और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आवेदन में कहा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने रूबी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित