छपरा , फरवरी 20 -- बिहार के सारण जिले में एक किशोरी ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 18 फरवरी को मढ़ौरा स्टेशन पर बैठी एक अज्ञात किशोरी पाटलिपुत्र से गोरखपुर जाने वाले ट्रेन के आगे कूद कर घायल हो गई थी। किशोरी को अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया गया जहां, प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।
सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई है।सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित