छपरा , मई 13 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह में एक किराना दुकान में आग लगने से लाखो रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भट्ठी मोड़ पर निवासी राजकिशोर चौरसिया किराना स्टोर सहित छोटे किराना व्यवसाई को माल की सप्लाई करता था।आज सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से उसके दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करने के साथ ही नगरा थाना के अग्निशमन टीम को इसकी सूचना दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची अग्निशमन टीम और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दुकान में रखा सब सामान जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित व्यवसाई के अनुसार लगभग पांच लाख रुपए से अधिक मूल्य का सामान जल गया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित