छपरा , अप्रैल 28 -- बिहार के सारण जिले में मांझी थाना की पुलिस ने ऑटोरिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने फतेहपुर गांव के समीप सरयू नदी के तट से एक ऑटोरिक्शा पर लदी 164 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित