छपरा , मई 03 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अख्तियारपुर गांव निवासी ठाकुर राय का पुत्र राहुल कुमार(26) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान मुसेपुर चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उसके साथ बैठा उसका एक साथी घायल हो गया है,जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित