छपरा, मई 13 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई, तथा दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों की पहचान जिले के परसा थाना क्षेत्र के अंजनी मठिया गांव निवासी अरविंद कुमार और गड़खा थाना क्षेत्र के पोहिया गांव निवासी मोहम्मद ऐजाजके रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।घायलों की चिकित्सा गड़खा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित