छपरा, मार्च 27 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि तरैया गांव निवासी शुभनारायण पाण्डेय का पुत्र सुबोध कुमार पाण्डेय(27) अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान तरैया - मशरक स्टेट हाइवे संख्या 73 पर रामबाग -गंडार मनियां पुल के समीपकिसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों लोग घायल हो गए। चिकित्सक ने सुबोध कुमार पाण्डेय को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित