छपरा , अप्रैल 20 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि फुलवरिया गांव निवासी स्व.राजेश कुमार की पुत्री अनिषा कुमारी(11) पिछले शनिवार को अपने विद्यालय से पढ़ कर घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित