छपरा , मार्च 30 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि अभिमान गांव निवासी रामेश्वर राय (61) साइकिल से बाजार से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वह घायल हो गया।जिसे बेहतर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने पटना भेज दिया था।

सूत्रों ने बताया कि पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित