छपरा , जून 16 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में मंगलवार को लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरपलियां गांव निवासी धनपत महतो(50) अपने घर से आज दोपहर में एकमा जा रहे थे। इसी दौरान मांझी - एकमा मुख्य पथ पर वह अचानक अचेत होकर गिर गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित